Kanya Sumangala Yojana 2024 – बेटियों के जन्म पर मिलेगा ₹25000 की आर्थिक सहायता राशि, ऐसे करें आवेदन

Kanya Sumangala Yojana 2024

Kanya Sumangala Yojana 2024 – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य की बेटियों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है जिसका नाम कन्या सुमंगला योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की बालिकाओं का आर्थिक विकास किया जाएगा। ताकि उन्हें अपने मूलभूत आवश्यकताओं के लिए किसी पर निर्भर रहने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। इस योजना के अंतर्गत राज्य की बेटियों को जन्म से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई पूरी करने तक ₹25000 की आर्थिक सहायता राशि 6 अलग-अलग किस्तों में दी जाएगी। यह योजना बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए शुरू किया गया है।

यदि आप भी उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले हैं। तो आप सभी के लिए बहुत ही अच्छी खबर है क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं के शिक्षा और उज्जवल भविष्य बनाने के लिए कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत कर दिया गया है। इस योजना के तहत लाभ लेने वाले इच्छुक तमाम लोगों को बता दे कि इस योजना में आवेदन करने से संबंधित संपूर्ण जानकारी जैसे की पात्रता योग्यता आवेदन की प्रक्रिया आवश्यक दस्तावेज विस्तार से आपको आगे बताया गया है।

Kanya Sumangala Yojana क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की बेटियों के शैक्षणिक विकास हेतु कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत बच्ची के जन्म से लेकर कक्षा 12वीं तक के पढ़ाई के लिए ₹25000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना के माध्यम से मिलने वाले पैसे बच्चियों को 6 किस्तों में दिए जाएंगे। पैलेस योजना के तहत ₹15000 की सहायता राशि दी जाती थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर ₹25000 कर दिया गया है।

राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बालिकाएं जो आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण अपने पढ़ाई को पूरा नहीं कर पाती थी उन सभी के शैक्षणिक विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को सही मार्गदर्शन मिलेगा ताकि बेटियों के प्रति समाज की नकारात्मक सोच बदलेगी और राज्य की बेटियां शिक्षित बनेगी।

PM Ujjwala Yojana 3.0

Kanya Sumangala Yojana के लाभ

  • इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश राज्य की बालिकाओं को लाभ दिया जाएगा।
  • बालिकाओं के जन्म से लेकर कक्षा 12वीं तक ₹25000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
  • इस योजना के प्रथम चरण में गरीब परिवारों को ₹5000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
  • इसके बाद 1 साल के पश्चात टीकाकरण पर ₹2000 दिए जाएंगे।
  • कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई करने के लिए 18000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस प्रकार से बालिकाओं को कल ₹25000 का आर्थिक सहायता राशि दिया जाएगा।
  • बालिकाओं के शिक्षा हेतु इस योजना का संचालन किया जा रहा है।
  • इस योजना के माध्यम से गरीब परिवार की बालिकाएं भी शिक्षा ग्रहण कर सकती है।

Kanya Sumangala Yojana के लिए पात्रता

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए अभिभावक और बालिकाएं उत्तर प्रदेश की स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • ऐसी वाली कहानी जिनका जन्म 1 अप्रैल 2019 के बाद हुआ है उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • एक परिवार के केवल दो बेटियों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • आवेदक परिवार का वार्षिक आय 250000 से कम होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • जुड़वा होने की स्थिति में तीन बच्चियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • इस योजना के तहत किसी भी जाति धर्म शब्द की बालिकाएं आवेदन कर सकती है।

Kanya Sumangala Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • चालू मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Kanya Sumangala Yojana मे आवेदन कैसे करे?

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आने के बाद आपको नया उपयोग करता खुद को पंजीकृत करें वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें आप आवश्यक सभी जानकारी को सही-सही भरेंगे।
  • इसके बाद आप रजिस्टर वाले विकल्प पर क्लिक कर देंगे।
  • अब आपकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपको एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड की सहायता से आप इसके पोर्टल में लोगों करेंगे।
  • लोगों होने के बाद आपके स्क्रीन पर इसका आवेदन फार्म खुलेगा जिसमें सभी जानकारी को आप सही-सही भरेंगे।
  • अब आप आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करेंगे।
  • अंत में फाइनल सबमिट वाले विकल्प पर क्लिक कर देंगे और अपना रसीद प्राप्त कर लेंगे।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon