
KVS Admission 2025-26: यदि आप अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी निकल कर आ रही है, क्योंकि केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा एडमिशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के रजिस्ट्रेशन 07 मार्च 2025 से शुरू कर दिए गए हैं।
यदि आप भी अपने बच्चें का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय के बाल वाटिका या कक्षा 01 में दाखिला करवाना चाहते हैं और आपको इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है तो आप हमारे द्वारा लिखे गए इस KVS Admission 2025-26 आर्टिकल की मदद से जानकारी लेने के बाद अपने बच्चों का केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश दिला सकते हैं।
KVS Admission 2025-26
केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 01 और बाल वाटिका में प्रवेश की प्रक्रिया को केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा 7 मार्च 2025 से शुरू कर दिया गया है। जिसमें केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा 21 मार्च 2025 रात 10:00 बजे आखिरी तिथि को बताया गया है।
अगर आप अपने बच्चे का प्रवेश केंद्रीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं, तो आपको 21 मार्च 2025 से पहले प्रवेश ले लेना होगा। केंद्रीय विद्यालय के द्वारा प्रवेश परीक्षा की पहली लिस्ट 25 मार्च 2025 को आएगी, जबकि इसके तुरंत बाद 02 अप्रैल 2025 को दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी।
Sant Ravidas Siksha Sahayata Yojana
KVS Admission 2025-26 Sheets
RTE Act 2009 के अंतर्गत 25% आरक्षण सीटों पर केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों से कोई भी फीस नहीं दी जाती है। केंद्रीय विद्यालय के द्वारा कक्षा 01 से लेकर कक्षा 08 तक के सभी बच्चों को फ्री में शिक्षा दी जाती है।
KVS Admission 2025-26 Age Limits
केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा 2025-26 के सत्र की उम्र की बात करें तो यह नीचे दी गई है-
- बाल वाटिका में प्रवेश लेने के लिए बच्चों की आयु 3 वर्ष से लेकर 4 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- कक्षा 01 में प्रवेश लेने के लिए बच्चों की न्यूनतम आयु 5 वर्ष होनी चाहिए।
- कक्षा 02 में प्रवेश लेने के लिए बच्चों की न्यूनतम आयु 6 वर्ष होनी चाहिए।
KVS Admission 2025-26 के लिए जरूरी दस्तावेज
- बच्चे का आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- पिता का आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बच्चे का पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Shramik Card Scholarship Yojana
KVS Admission 2025-26 Apply
केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चें का एडमिशन करवाने के लिए आपको नीचे दिए गए तरीकों से ऑनलाइन आवेदन करना होगा-
- इसके लिए सबसे पहले आपको केंद्रीय विद्यालय संगठन के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2025 के नोटिस पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपके सामने एक नई पीडीएफ खुलकर आ जाती है।
- इस पीडीएफ में आपको बाल वाटिका और कक्षा 01 में प्रवेश करने के लिए रजिस्ट्रेशन का लिंक मिल जाता है।
- उसके बाद आपको इसमें अपने बच्चें का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद अकाउंट में लॉगिन हो जाना है।
- फिर आपको अपने बच्चें की सभी जानकारी के साथ सभी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
- इस तरह से बहुत आसानी से आप केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चें के एडमिशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।