Lakhpati Didi Yojana 2024: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलेंगे 5 लाख रुपए, यहां देखें आवेदन प्रक्रिया

Lakhpati Didi Yojana 2024

Lakhpati Didi Yojana 2024: भारत सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने एवं महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की योजनाओं की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2024 में शुरू की गई लखपति दीदी योजना के बारे में आज इस आर्टिकल में हम चर्चा करने वाले हैं।

केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत भारत सरकार का लक्ष्य देश भर की करीब 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का है। लखपति दीदी योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शामिल किया जाएगा, इन महिलाओं को सरकार विभिन्न रोजगार के लिए जरूरी प्रशिक्षण एवं आर्थिक मदद प्रदान करेगी। ताकि महिलाएं अपने लिए एक नए व्यवसाय की स्थापना कर सके और हर साल 1 लाख रुपए से अधिक इनकम कर सके।

अगर आप भी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला है, तो अब आप लखपति दीदी योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको लखपति दीदी योजना के तहत आवेदन जमा करने की प्रक्रिया, इस योजना हेतु भारत सरकार द्वारा निर्धारित की गई पात्रता एवं आवेदन में लगने वाले दस्तावेज की जानकारी देने वाले हैं।

Lakhpati Didi Yojana 2024

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को भारत सरकार द्वारा नए व्यवसाय की स्थापना करने एवं पुरानी व्यवसाय को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आर्थिक मदद एवं जरूरी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए लखपति दीदी योजना को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना की शुरुआत में केंद्र सरकार द्वारा केवल 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

लेकिन वर्ष 2024 में अंतिम बजट पेश करते समय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई लखपति दीदी योजना के बजट को बढ़ाते हुए देशभर की करीब 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का फैसला लिया।

लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं के आवेदन फार्म जमा किए जाएंगे एवं अपने कार्य के प्रति महिलाओं को जरूरी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत महिलाओं को सरकार नए व्यवसाय की स्थापना हेतु आर्थिक मदद लोन के रूप में प्रदान करेगी। इस योजना के तहत प्रशिक्षित महिला को केंद्र सरकार द्वारा किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा से 5 लाख रुपए तक ऋण बिना ब्याज के प्रदान किया जाएगा ताकि महिलाएं अपने लिए नए रोजगार की स्थापना कर सके।

लखपति दीदी योजना के लिए जरूरी पात्रता

  • इस योजना के तहत केवल स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के आवेदन फार्म जमा किए जाएंगे।
  • लखपति दीदी योजना का लाभ प्राप्त करने वाली महिला भारत की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के पास खुद का बैंक खाता होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।

लखपति दीदी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

इस योजना में आवेदन जमा करने हेतु लगने वाले जरूरी दस्तावेज किस प्रकार हैं।

  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • स्वयं सहायता समूह का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • मूलनिवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र

लखपति दीदी योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

भारत सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना के अंतर्गत केवल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। अगर आप इस योजना के अंतर्गत अपना आवेदन फार्म जमा करना चाहती हैं तो आप इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फार्म को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपने स्थानीय निकाय के स्वयं सहायता समूह कार्यालय जाना होगा।

यहां से आप इस योजना में आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने स्थानीय निकाय कार्यालय में ही प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon