Mahatari Vandana Yojana List 2024: महतारी वंदन योजना की लाभार्थी सूची हुई जारी, इन महिलाओं को मिलेंगे ₹1000

Mahatari Vandana Yojana List 2024

Mahatari Vandana Yojana List 2024: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना में महिलाओं को हर महीने ₹1000 की राशि का भुगतान किया जा रहा है। अगर आप भी महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं तो आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आप सूची देख सकते हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं को अगली किस्त का भुगतान किया जाएगा, उन सभी महिलाओं की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। इस सूची में जिन महिलाओं का नाम शामिल होगा उन महिलाओं को राज्य सरकार अगली किस्त के ₹1000 ट्रांसफर करेगी।

आज इस आर्टिकल में हम आपको महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सरकार द्वारा जारी कि गई लाभार्थी सूची देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। अगर आप इस योजना की अगली किस्त प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूची को देखना होगा।

Mahatari Vandana Yojana List 2024

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक राशि का भुगतान किया जाता है। लाभार्थी महिला डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा ट्रांसफर की जाने वाली ₹1000 की राशि प्राप्त कर सकती है।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को अब तक चार किस्तों का सफल भुगतान किया जा चुका है। हर महीने 10 तारीख से पहले महिलाओं के बैंक खाते में ₹1000 ट्रांसफर किए जाते हैं। बहुत ही जल्द छत्तीसगढ़ सरकार लाभार्थी महिलाओं को इस योजना की पांचवी किस्त के ₹1000 ट्रांसफर करने वाली है।

Bijli Bill Mafi Yojana Online Apply 2024

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा 5वी किस्त का लाभ

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक महिलाओं को चार किस्त प्राप्त हो चुकी है जो महिलाएं इस योजना की 5वी किस्त का इंतजार कर रही है उन सभी महिलाओं की जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि राज्य सरकार द्वारा केवल इस योजना हेतु पात्रता का पालन करने वाली महिलाओं को 5वी किस्त का भुगतान किया जाएगा।

Mahatari Vandana Yojana Eligibility

अगर आप छत्तीसगढ़ की मूल निवासी महिला है और राज्य सरकार द्वारा जारी किए जाने वाली योजना की 5वी किस्त के ₹1000 प्राप्त करना चाहती है तो इसके लिए आपको इस योजना हेतु सरकार द्वारा निर्धारित सभी जरूरी पात्रता का पालन करना होगा।

  • महतारी वंदन योजना की 5वी किस्त का पैसा राज्य की मूल निवासी महिलाएं प्राप्त कर सकती हैं।
  • आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने वाली महिला के पास स्वयं का बैंक का खाता होना चाहिए।
  • बैक खाता डीबीटी सक्रिय एवं आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
  • आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता एवं शासकीय नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।

Mahatari Vandana Yojana List Check

आगरा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी की गई महतारी वंदन योजना के लाभार्थी सूची देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आगे बताए जा रही निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर उपलब्ध बेनिफिशियरी लिस्ट वाले बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • अब यहां आपको एक नए पेज में अपने जिले, तहसील, जनपद कार्यालय और आखिर में ग्राम पंचायत और वार्ड कार्यालय का चयन करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इतना करने के बाद आपके सामने लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी।
  • आप इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं और पता कर सकते हैं कि आपके राज्य सरकार द्वारा 5वी किस्त का भुगतान किया जाएगा या नहीं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon