
Maiya Samman Yojana List: दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता है कि झारखंड राज्य सरकार के द्वारा मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। जिसके अंतर्गत पहले ₹1000 की आर्थिक सहायता महिलाओं को दी जाती थी लेकिन दिसंबर 2024 से इसे बढ़ाकर ₹2500 कर दिया गया है। इसलिए राज्य की बहुत सी ऐसी महिलाएं जिन्होंने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है, अपना आवेदन कर रही है।
झारखंड की इस योजना के अंतर्गत अब तक राज्य की लगभग 57 लाख महिलाओं के आवेदन फार्म को स्वीकृति मिल गई है। यदि आप भी मईयां सम्मान योजना की नई सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो आप हमारे द्वारा लिखे गए इस Maiya Samman Yojana List अभिलेख की मदद से इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
Maiya Samman Yojana List
मईयां सम्मान योजना के द्वारा जारी की गई लिस्ट में केवल उन्हीं महिलाओं का नाम आया है, जो कि किसी भी प्रकार की नौकरी नहीं करती है और किसी के ऊपर निर्भर भी नहीं है। ऐसी महिलाओं को राज्य सरकार के द्वारा ₹2500 की राशि दी जा रही है।
मईयां सम्मान योजना में राज्य सरकार के द्वारा प्रथम चरण में चतरा जिले की लगभग 52293 महिलाओं का नाम लिस्ट से हटा दिया गया है, क्योंकि वह पूरी तरह से पात्रता नहीं रखती हैं। यदि हम चतरा जिले की बात करें तो अब केवल 2 लाख 1796 महिलाओं को भी आर्थिक मदद दी जाने वाली है। इन सभी महिलाओं का नाम यदि सूची में आता है, तो उन्हें आर्थिक मदद दी जाएगी।
Sahara India March Payment List
Maiya Samman Yojana List देखने लिए जरूरी दस्तावेज
झारखंड सरकार की मईयां सम्मान योजना की लिस्ट देखने के लिए बस आपके पास आपका आधार कार्ड और राशन कार्ड प्रमाण पत्र होना चाहिए। जिनकी मदद से आप बहुत आसानी से लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
Maiya Samman Yojana List कैसे देखे
यदि आप झारखंड सरकार की मईयां सम्मान योजना की सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं-
- मईयां सम्मान योजना की लिस्ट देखने के लिए आपको अपनी ग्राम पंचायत कार्यालय में जाना है।
- वहां जाने के बाद आपको ग्राम पंचायत सहायक या सचिव से इस योजना की सूची के बारे में जानकारी लेनी है।
- उसके बाद ग्राम पंचायत सहायक आपको मईयां सम्मान योजना की सूची दे देता है।
- इस सूची में आपको अपना आधार नंबर और राशन कार्ड की मदद से अपना नाम देख लेना है।
- यदि आपका नाम इस सूची में आ जाता है, तो आपको राज्य सरकार के द्वारा ₹2500 की आर्थिक मदद आपके बैंक खाते में दी जाने वाली है।
Maiya Samman Yojana List में नाम ना आने पर क्या करें
यदि आपका नाम मईयां सम्मान योजना की लिस्ट में नहीं आया है तो इसका मतलब साफ है कि आपका आवेदन फॉर्म रिजेक्ट कर दिया गया है। इसके लिए आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, इसके लिए बस आपको अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड प्रमाण पत्र लेकर अपने ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय में चले जाना है।
कार्यालय में जाने के बाद आपको वहां बैठे कर्मचारियों से सारी बात बता देनी है। उसके बाद कर्मचारी आपके आवेदन फार्म को फिर से भर देता है और फिर से आपको आने वाले समय में इस योजना का लाभ मिलने लगेगा।