Birth Certificate Apply 2024 – सभी राज्यों का जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं, अब ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाएं

Birth Certificate Apply Online 2024 : जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह दस्तावेज न सिर्फ सरकारी कामों में उपयोगी है बल्कि कॉलेज या स्कूल में प्रवेश लेते समय भी इसकी जरूरत पड़ती है। वर्तमान समय में जन्म प्रमाण पत्र बनाना बहुत ही आसान हो गया है। जन्म प्रमाण पत्र को संबंधित सरकारी अस्पताल, तहसील या नगर निगम कार्यालय में भी बनवाया जा सकता है। ऑनलाइन बनाने के लिए भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट का प्रयोग किया जा सकता है।

यदि आप भी घर बैठे अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार से ऑनलाइन माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं। जन्म प्रमाण पत्र सभी व्यक्तियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म से संबंधित जानकारी को सत्यापित कर सकते हैं। आप अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र उसके जन्म के 21 दिन के अन्दर बनवा सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • बच्चे के जन्म का रिकॉर्ड
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • शपथ पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Birth Certificate Apply Offline 2024

जन्म प्रमाण पत्र को ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भी बनाया जा सकता है। ऑफलाइन रूप से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए तहसील, लोक सेवा केंद्र, नगर निगम या नगर पालिका में जाकर एक फार्म प्राप्त करना होगा। यदि बच्चा अस्पताल में पैदा हुआ है तो अस्पताल कर्मचारी भी फॉर्म दे देंगे। फॉर्म को भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करके कार्यालय में जमा करना होगा। जन्म के सभी रिकार्ड को वेरीफाई करने के बाद 15 से 20 दिनों के भीतर आपको जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएगा।

Labour Card Online Apply

Birth Certificate Apply Online 2024

  • ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने हेतु आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर General Public Sign Up ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से अपना नया अकाउंट बनाना होगा।
  • इसके बाद जन्म प्रमाण पत्र आवेदन करने हेतु नया फार्म खुलेगा जिसमें आपको अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको अपने फार्म को ऑनलाइन सबमिट करना होगा।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत जरूरी आवश्यक दस्तावेज है जो एक नवजात शिशु से लेकर सभी लोगों के लिए बहुत ही आवश्यक है। जन्म प्रमाण के पत्र के बिना हम हमारे बहुत सारे काम नहीं करवा सकते हैं। जन्म प्रमाण पत्र हमें आवश्यक होता है। जन्म प्रमाण पत्र में यह निर्धारित किया जाता है कि हमारा जन्म किस तारीख को हुआ था एवं वर्तमान में हमारी कितनी उम्र है। जन्म प्रमाण पत्र सभी लोगों के लिए सभी उम्र के लोगों के लिए बहुत आवश्यक है।

1 thought on “Birth Certificate Apply 2024 – सभी राज्यों का जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं, अब ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाएं”

Leave a Comment